Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंदिर ढाहे जाने पर राज्यवर्धन राठौर बोले- सीएम के इशारों पर सबकुछ हो रहा

जयपुर : अलवर में 300 साल पुराने मंदिर तोड़े जाने पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक है…चाहे सालासर राम द्वार हो, चाहे करौली की घटना हो सब जगह कांग्रेस सरकार के इशारों से ही काम हुआ है. मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री भी हैं, सब कुछ उनको पता होते हुए ये सब होने दिया गया. केवल भाजपा पर आरोप लगाकर खुद की गलती से नहीं बचा जा सकता.
सत्ता में बैठे हो तो गलत को रोकना चाहिए, आपने क्यों नहीं रोका. कांग्रेस के सब लोग फर्जी गुरुकुल यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए लोग हैं, जो कागज पर नहीं है. किरोड़ी मीणा की स्वीकारोक्ति पर राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि यह पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी. मंदिर को तोड़े जाने से राज्य सरकार रोक सकती थी.
12वीं की राजनीति विज्ञान के पेपर में कांग्रेस से संबंधित पूछे गए सवालों पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में खुद अशोक गहलोत और ना राहुल गांधी को कुछ पता है. बेचारे स्टूडेंट तो क्या लिखेंगे? और जो स्टूडेंट लिखेंगे? ना वो राहुल गांधी को पढ़ाया जाएगा. कांग्रेस का देशभर में सफाया हो रहा है? वह स्टूडेंट से क्यों लिखवाया जा रहा है? यह मेरी समझ से परे है.इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?.
देश की आजादी में सबका योगदान
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि 12वीं बोर्ड में गांधी परिवार से पूछे गए सवाल का मतलब क्या है. क्या यह आने वाली पीढ़ियों को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा इसका पूरजोर विरोध करेगी. बीजेपी गांधी परिवार के गुनगान या तारीफ नहीं होने देगी. देश की आजादी में सिर्फ कांग्रेस का हाथ नहीं है, बल्कि इसमें जनसंघ और अन्य नेताओं ने भी अपना बलिदान दिया है.