Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नगर कीर्तन का संगत ने जगह-जगह किया भव्य स्वागत

-आज शाम सजाया जाएगा वाहेगुरु सिमरन दीवान
श्रीगंगानगर।
पदमपुर रोड स्थित गुरुद्वारा धन-धन भाई मंझ जी गुरु ग्रंथ साहिब जी भवन के सालाना समागम अवसर पर पंज प्यारों की अगुवाई में शुक्रवार को विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आसपास की कालोनियों 5 ए गुरुद्वारा साहिब, गुलाबी बाग, मेट्रो सिटी, ग्रीन वैली, राजा बाग, शालीमार बाग, कुंजविहार व अंबिका एनक्लेव (प्रथम) से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। जहां-जहां से नगर कीर्तन निकला वहां की संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब पर पुष्प वर्षा करते हुए शीश नवाकर गुरू का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर कीर्तन के दौरान श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी के सदस्य शब्द कीर्तन गायन करते शामिल हुए। खालसा वारियर्स गतका ग्रुप के सदस्यों ने गतका खेलते हुए हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। इससे पहले प्रात: 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरंभ हुआ। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार स. नौनिहाल सिंह ने बताया कि शनिवार सांय 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक धन.धन भाई मंझ जी कीर्तनी सेवक जत्थे द्वारा वाहेगुरु सिमरन कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। मुख्य समागम के तहत रविवार को प्रात: 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत दोपहर 2 बजे तक महान कथा.कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अटूट लंगर बरताया जाएगा।