Thursday, July 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नगालैंड में हिंसा:सुरक्षा बलों की फायरिंग में 13 की मौत

कोहिमा

नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षा बलों की फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन लोगों के उग्रवादी संगठन NSCN से जुड़े होने की आशंका के चलते सिक्योरिटी फोर्सेज ने फायरिंग की, जिसमें इन लोगों की मौत हुई।

इस घटना के बाद इलाके में हिंसा फैल गई। सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। असम राइफल्स के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान एक सैनिक बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *