Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नरमा तुलाई में अवैध कटौती का विरोध

  • पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
    गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कृषि उपज मंडी समिति गोलूवाला में किसान संघ की मासिक बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र छिम्पा ने की। बैठक में सर्वप्रथम मोमबत्ती जलाकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मंडी समिति का पूरा प्रांगण भारत माता के नारों से गूंज उठा। इसके बाद विधिवत रूप से बैठक शुरू की गई। बैठक में नरमा तुलाई में हो रही अवैध कटौती, कांटों के सत्यापन, सरसों की खरीद शुरू करने और सरसों खरीद की सीमा बढ़ाए जाने सहित किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद इन मांगों के समाधान के लिए मंडी समिति अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस मौके पर लालचंद सिद्ध, रजीराम सुथार, महावीर सिद्ध, विक्रम छिम्पा, विजयपाल गोदारा, जुगलाल वर्मा, जसराम, अनिल सहित कई किसान मौजूद थे।