हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अबोहर (पंजाब) में 17 फरवरी को प्रस्तावित रैली को लेकर सोमवार को पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप मोदी ने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को अबोहर रैली में पहुंचने के लिए तैयार करने का पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मा सौंपा। इसके अलावा पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनावों में खड़े हुए भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में पंजाब के अलग-अलग जिलों खासकर हनुमानगढ़ जिले से सटते पंजाब के जिलों में जनसम्पर्क करने की बात कही। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों की अलग-अलग टोलियां भी बनाई गई। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया।