टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। इस वक्त शादियों का दौर चल रहा है युवाओं की सोच प्रकृति के प्रति बदल रही है एक कदम बदलाव कि और शादी के शुभ अवसर पर नवदम्पति को पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया। दूल्हा और दुल्हन ने कहा युवाओं का एक कदम समाज के लिए एक अच्छा संकेत होगा। युवा भीम सैन व मुकेश सैन और जोगिंदर सैन ने बताया कि शहीद भगत सिंह पर्यावरण सरंक्षण कमेटी निनाण से प्रेरित होकर ये कदम उठाया गया है। युवा विक्की सैन और सनी सैन ने बताया कि छोटी छोटी चीजों से ही बदलाव आता है, इसलिए आप सबसे अपेक्षा रहेगी इस मुहीम को आगे बढ़ाने कि इस अवसर पर सभी मेहमानों ने युवाओं के इस पहल की सराहना की।