Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नवनिर्वाचित बीके अध्यक्षों का स्वागत

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नौरंगदेसर वितरिका के सात जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुए। चुनाव में सभी सातों बीके अध्यक्षों के पदों पर भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे। गुरुवार को नवनिर्वाचित बीके अध्यक्षों का जंक्शन में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने नवनिर्वाचित बीके अध्यक्ष बलतेज सिंह बराड़, प्रेम पूनिया, प्रेम घोटिया, कालूराम चाहर, जगदीश डारा, तेजासिंह सिद्धू, अनिल कस्वां को माल्यार्पण कर बधाई दी। इस दौरान हुई बैठक में नवनिर्वाचित बीके अध्यक्षों से उम्मीद की गई कि बीके अध्यक्ष चुने गए भाजपा के संस्कारवान, दायित्ववान कार्यकर्ता, किसानों की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण करेंगे। बिना किसी भेदभाव के किसानों की समस्याओं को हल करें। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि आमजन का भाजपा पर विश्वास पहले से और अधिक बढ़ा है। राजस्थान में भाजपा के जीत की रीत पुन: शुरू हो चुकी है। यह रीत छोटे से छोटे पद से चलते हुए विधायक व सांसद तक निरन्तर अवरोध चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत व परिश्रम की जीत है। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप नेकहा कि यह जीत नहीं किसानों व काश्तकारों का भरोसा है जिसे बनाकर रखना है। किसानों के हक और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उनके पक्ष में खड़े रहते हुए संघर्ष करना है। साथ ही कहा कि आज से सभी अध्यक्षों के संघर्ष के दिन शुरू हो गए हैं। इस मौके पर जुगल किशोर गौड़, सुशील गोदारा, दीपक खाती, भरत गोदारा, भागीरथ गोदारा, बलदेव, अमरसिंह बिश्नोई, सतपाल सिंवर, कृष्ण भाट, जीतराम गोदारा, आत्माराम आदि मौजूद थे।