Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कॉलेज परिसर में किया वृक्षारोपण

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फोरलेन पर गांव मक्कासर के पास स्थित शहीद भगतसिंह विधि महाविद्यालय में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रो. जतिन्द्र खत्री, पुनीत कौशिक, अकरम खान व विधि के छात्रों ने पौधरोपण किया। साथ ही लगाए गए पौधों की सार-संभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मनजोत सिंह, योगेश, पंकज, रूपेन्द्र, गुरमीत सिंह, हिमांशु सहित कई छात्र मौजूद थे।