Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नवनीत राणा ने लगाया जेल में दुर्व्यवहार का आरोप तो मुंबई पुलिस कमिश्नर ने शेयर किया वीडियो

मुंबई

अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने जेल में पुलिस अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार और भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि नीची जाति का बोलकर उन्हें पानी नहीं पीने दिया गया और बाथरूम इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। अब मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा खार पुलिस स्टेशन में बैठकर चाय पी रहे हैं। 

पुलिस कमिश्नर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत है?’ बता दें कि सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ सेक्शन 353 के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में रखा गया है।