Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़ में पुलिस ने दो युवकों को अवैध रूप से नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि गांव उत्तमसिंह वाला के वार्ड नंबर 11 के निवासी चिमनलाल मेघवाल(37) पुत्र पृथ्वीराज और वार्ड नंबर 4 निवासी मांगीलाल (21) पुत्र रायसिंह उर्फ पप्पूराम नायक को गिरफ्तार किया गया है। गोलूवाला थाना के तत्कालीन प्रभारी सब इंस्पेक्टर बिशनसहाय ने 7 जुलाई 2020 को खेताराम कुम्हार (36) निवासी कुम्हारांवाली ढाणी थाना सदर हनुमानगढ़ को अवैध रूप से 250 नशीली गोलियां ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। खेताराम ने पूछताछ में चिमनलाल और मांगीलाल से नशीली गोलियां लाना बताया। यह दोनों अब लगभग 1 वर्ष बाद पकड़ में आए हैं पुलिस इनसे नशीली गोलियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *