Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नहीं हुआ टीकाकरण:डोज आएंगी तो होगा टीकाकरण, जुगाड़ में जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग, देर रात तक डोज श्रीगंगानगर पहुंचने की संभावना

श्रीगंगानगर

कोरोना से बचाव के लिए जिले भर में कोराना टीकाकरण का काम गुरुवार को नहीं हो पाया। असल में बुधवार को ही जिले में डोज समाप्त हो गई थी तथा अब विभाग के अधिकारी इसके लिए जुगाड़ बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।

जिले में साढ़े तेरह लाख लोगों को लगनी है डोज
जिले में साढ़े तेरह लाख लोगों को कोविड डोज लगाई जानी है।इसमें से साढ़े चार लाख पैंतालीस वर्ष से आयु तथा नौ लाख अठारह से अधिक आयु वर्ग के हैं। पैंतालीस वर्ष से अधिक आयु के तीन लाख 77 हजार को पहली तथा करीब एक लाख लोगों को दूसरी डोज लगनी है। इसी प्रकार अठारह वर्ष से अधिक आयु में एक लाख 22 हजार को पहली और 55 को दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में अब तक छह लाख लोगों को ही कोरोना डोज लग पाई है।

अन्य जिलों से साधा संपर्क
इस बीच कोरोना डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग के अन्य जिलों से संपर्क साधने की भी जानकारी मिली है। विभाग ने देर रात तक डोज प्राप्त करने के लिए अन्य जिलों से भी संपर्क साधा है, जिससे कि किसी तरह से टीकाकरण का कार्य किया जा सके।

देर रात तक मिल पाएगी डोज
आरसीएचओ डॉ.एचएस बराड़ ने बताया कि अभी कोरोना वैक्सीनेशन डोज नहीं मिल पाने से टीकाकरण का कार्य रोका गया है। गुरुवार देर रात तक डोज मिल पाएगी तो हम इसे फिर से शुरू कर पाएंगे। डोज लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *