साउथ एक्टर नागा चैतन्य से अलग होने के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें उन्होंने महिला और पुरुष को लेकर दोहरे मापदंडों पर बात की है। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, गुड मॉर्निंग, “महिलाओं से जुड़े कोई भी मुद्दे या मामले नैतिक रूप से संदिग्ध माने जाते हैं, लेकिन पुरुषों द्वारा किए गए कार्यों पर नैतिक रूप से भी कोई सवाल नहीं किया जाता है- तो इस वजह से हम एक समाज के रूप में मौलिक और नैतिक नहीं हैं।