नई दिल्ली
एकता कपूर का टीवी शो ‘नागिन 6’ 12 फरवरी से होने वाला है। दर्शक शो को देखने के लिए बेताब बैठे हुए हैं। हालांकि ये पहले ही खुलासा हो गया है कि अदाकारा तेजस्वी प्रकाश और महक चहल आने वाले इस सीजन में इच्छाधारी-नागिन के रूप में देखी जाएंगी ताकि वो दोनों दुनिया को पड़ोसी देश की साजिश से बचाया जा सके। शो का ट्रेलर और टीजर देखने के बाद फैंस अब यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह जोड़ी शो में महामारी को कैसे समाप्त करेगी? फैंस के इस बेसब्री को खत्म करते हुए महक चहल ने बताया है कि कैसे ये दोनों नागिने दुनिया को बचाएंगी।