श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जवाहर नगर क्षेत्र में लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में बुधवार को वार्ड के लोगों ने धरना लगा दिया। इसके साथ लोगों ने पार्षद ओमी मित्तल की अगुवाई में आयुक्त से मुलाकात कर इसकी एनओसी निरस्त करने की मांग की।
वार्ड 48 पार्षद ओमी मित्तल, पार्षद कृष्ण कुमार गुल्लू, नरेश सेतिया, नरेन्द्र सेतिया ने कहा कि रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगने से क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। लोगों के विरोध और एनओसी रद्द नहीं होने तक विरोध जारी करने की घोषणा के बाद आयुक्त ने कार्यालय आदेश क्रमांक 2158 जारी कर उक्त टावर को लगाने के लिए पूर्व में जारी अनापत्ति को तुरन्त प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
वार्ड वासियों के अनुसार टावर की स्वीकृति के बाद आक्रोशित लोगों ने वार्ड नं. 48 स्थित मोबाइल कम्पनी कार्यालय के समक्ष धरना भी लगाया गया। जिसमें राजेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेन्द्र सेतिया, बनवारी बिश्नोई, इकबाल सिंह, प्रेम शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्ता, महावीर शर्मा, ललित यादव, भानी राम, हरीश शर्मा, अरविंद गुप्ता, रिछपाल सिंह, कंवरभान, सतपाल शर्मा, राज कटारिया, दर्शन मदान सहित कई लोग शामिल रहे।