नई दिल्ली
पिछले हफ्ते ही तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 की रेटिंग (Naagin 6 TRP) में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। रेटिंग बढ़ते ही मेकर्स ने अब कहानी में मजेदार ट्विस्ट डालने के लिए कमर कसनी शुरू कर ली है। हाल ही में इस शो में अदिबा हुसैन (Adiba Hussain) और शिखा सिंह (Shikha Singh) की एंट्री हुई है और अब लिस्ट में रश्मि देसाई का भी नाम जुड़ चुका है। पिछले कुछ समय से नागिन 6 के लिए रश्मि देसाई (Rashami Desai) का नाम सामने आ रहा था लेकिन प्रोडक्शन की ओर से इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया। रश्मि देसाई के फैन्स को यह जानकर खुशी होगी कि वह नागिन 6 की शूटिंग शुरू भी कर चुकी हैं। सेट से लीक हुई रश्मि देसाई की तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद रश्मि देसाई के कुछ फैन्स भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।