Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘निंबूज’ नींबू पानी है या फ्रूट जूस? सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा

नई दिल्ली

हम में से बहुत से लोगों ने निम्बूज (Nimbooz) पिया होगा लेकिन कभी सोचा है कि यह एक नींबू पानी है या फ्रूट जूस? अगर नहीं तो, अब सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला देगा कि यह नींबू पानी है या फ्रूट जूस। 

सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करने के लिए सहमत हो गया है कि पॉपुलर सॉफ्ट ड्रिंक ‘निंबूज’ नींबू पानी है या फ्रूट पल्प या या जूस बेस्ड ड्रिंक है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए जाने के बाद, इस प्रोडक्ट पर लगाए जाने वाले उत्पाद शुल्क की सही मात्रा निर्धारित होगी। 

बता दें कि ‘निंबूज’ को 2013 में पेप्सिको द्वारा लॉन्च किया गया था और ड्रिंक को बिना फिज के असली नींबू के रस से बना बताया गया था। इससे इसके वर्गीकरण के बारे में बहस छिड़ गई – क्या इसे नींबू पानी या फ्रूट जूस/ फ्रूट पल्प पर आधारित रस माना जाना चाहिए।