अकीदत, सादगी और एतराम के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी
- हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मुहम्मद का यौमे विलादत (जन्म दिवस) जश्ने ईद मिलादुन्नबी मंगलवार को अकीदत सादगी और एतराम के साथ मनाया गया। घर-घर फातिहा व दुआ की गई। इस मौके पर पांकी सरकार की आमद मरहबा, नारे तकबीर के नारे गूंज उठे। ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर जंक्शन स्थित नई खुंजा की गलियों को हिन्दू-मुस्लिम समाज के नागरिकों सहित सभी वार्डवासियों ने सुन्दर ढंग से सजाया। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)