श्रीगंगानगर। सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शिष्टमण्डल ने सभापति श्रीमती करुणा चाण्डक से मुलाकात की। अनिल धारीवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की कमेटी गठित बनी हुई है। परन्तु वर्तमान में जिन सफाई कर्मचारियों का जमादार पद पर पदोन्नत किया गया है। उसमें नियमों की अवहेलना की गई है। कनिष्ठ सफाई कर्मचारियों को जमादार बनाया जा रहा है। उपनिदेशक (प्रशासन) निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर द्वारा जारी पत्र में वरिष्ठता के 50 प्रतिशत कोटे में होने वाली पदोन्नति में शैक्षणिक योग्यता नहीं देखी जाए। इसमें मूल आधार वरिष्ठता का ही होगा एवं शेष 50 प्रतिशत वरिष्ठता व शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पदोन्नतियों में सर्वप्रथम न्यूनतम अनुभव 5 वर्ष अनिवार्य होगा। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता में जो उच्चतर होगा वह पदोन्नति का पात्र होगा। शेष पदोन्नति के नियम/प्रावधान यथावत रहने का उल्लेख किया गया है। जबकि इसकी पालना नहीं की जा रही। इसलिए आदेशों की पालना की जाए ताकि पात्र कर्मचारी पदोन्नति से वंचित ना रहे। इस दौरान दीपक चांवरिया,सीताराम सारसर, आर्यन भारती, विनोद वाल्मीकि सहित कई लोग मौजूद रहे।