नई दिल्ली
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन बारिश के बाद गीली आउटफील्ड होने के नाते मैच समय से शुरू नहीं हो सका, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर हंसी-मजाक करते नजर आए। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं, वह शतक से महज तीन रन से चूक गए।
पाकिस्तान क्रिकेट ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उस्मान ख्वाजा हिंदी में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘रावलपिंडी आकर बहुत अच्छा लग रहा है। क्राउड बहुत अच्छा है, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को यहां खेलने में मजा आ रहा है।’ ख्वाजा ने साथ ही बताया कि किस बात को लेकर वह रावलपिंडी के लोगों से थोड़ा खफा हैं।