नई दिल्ली
दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ ने आम्रपाली दुबे से नेपाल में शादी कर ली है। अरे अरे, इससे पहले कि आप सोचें कि दोनों ने सच में शादी कर ली है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। दोनों ने शादी तो की है, लेकिन फिल्म में। दरअसल, निरहुआ ने आम्रपाली के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों नेपाल के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर निरहुआ ने लिखा, ‘नेपाली शादी’। अब भले ही दोनों ने फिल्म में शादी की है, लेकिन फैंस से लेकर कुछ सेलेब्स तक उन्हें फिर भी बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि दोनों इन दिनों नेपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म निरहुआ बनल करोड़पती की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान दोनों फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।