Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टेज पर की ऐसी हरकत

मुंबई

राम गोपाल वर्मा फिल्म RRR की टीम का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टेज पर ऐसी हरकतें करते दिख रहे हैं कि RGV ने इसको अपनी लेस्बियन फिल्म खतरा से जोड़ दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण  के इस वीडियो को शेयर करके राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, डेंजरस 2.0 और हैरान होने वाले इमोजी बनाए हैं। राम गोपाल वर्मा की फिल्म खतरा (Dangerous)8 अप्रैल को रिलीज हो रही थी। मूवी की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है क्योंकि कुछ सिनेमाहॉल ने दिखाने से मना कर दिया था। यह लेस्बियन थ्रिलर स्टोरी है। इसमें काफी बोल्ड सीन हैं।

स्टेज पर की शैतानी


राम गोपाल वर्मा के ट्वीट्स सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म खतरा की रिलीज को लेकर परेशान हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म RRR के प्रमोशन इवेंट्स में हैं। इस बीच कैमरे से नजर बचाकर दोनों एक-दूसरे से छेड़खानी कर रहे हैं। वे एक-दूसरे को गुदगुदाते दिख रहे हैं। क्लिप में आमिर खान और एसएस राजामौली भी इस शैतानी के शिकार दिख रहे हैं।