Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निवेशकों में कम हुआ कोरोना के ओमिक्रॉन वैरियंट का खौफ, सेंसेक्स 436 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 17 हजार के पार

नई दिल्ली

आज बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद आखिरकार बाजार में रौनक वापस लौट आई है। कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरियंट का डर निवेशकों में कम होने के चलते शुरुआती गिरावट तेजी में बदल गई। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 436.55 अंक या 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 57,543.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि एनएसई का निफ्टी 113.55 अंक या 0.67 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17 हजार का आंकड़ा पा चुका है और 17,140 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

बाजार शुरू होते ही 668 अंक टूटा था सेंसेक्स
गौरतलब है कि आज बाजार हरे निशान पर खुला अगले ही मिनट में धड़ाम हो गया। बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 668 अंक की गिरावट के साथ 56,400 के स्तर पर पहुंच गया और एनएसई का निफ्टी 248 अंक टूटकर 16,900 तक लुढ़क गया। इसके बाद एक बार सेंसेक्स 725 अंक तक टूट गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *