वॉशिंगटन
अमेरिका की एक दिवालिया अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके दो सहयोगियों की एक अपील को खारिज कर दिया है। नीरव और उसके सहयोगियों ने अदालत से अपने ऊपर लगे फर्जीवाड़े के आरोप को खारिज करने की मांग की थी।
तीन कंपनियों ने लगाया है नीरव पर आरोप
नीरव और उसके दो सहयोगियों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप तीन अमेरिकी कंपनियों के (कोर्ट की तरफ से अपॉइंट किए गए) ट्रस्टी रिचर्ड लेविन ने लगाया है। इन कंपनियों- फायरस्टार डायमंड, फैंटसी इंक और ए जैफ पर मोदी का मालिकाना हक था।