Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 18-19 सितं. को

सादुलशहर (सीमा सन्देश)। गांव दलियांवाली के खेल मैदान में दो दिवसीय स़ कुलदीपसिंह मेमोरियल नैशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 18-19 सितंबर को करवाई जाएगी। आयोजन समिति के कश्मीर सिंह, नवजोत सिंह एवं गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुरूष ओपन वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार, उप विजेता टीम को 15 हजार, पुरूष 55 किलोग्राम ग्रामीण वर्ग विजेता टीम को 11 हजार, उप विजेता टीम को 7100 रुपए एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।