Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधायक जांगिड़ ने द्वारका मंदिर में टेका मत्था

सादुलशहर (सीमा सन्देश)। सादुलशहर विधायक जगदीशचंद्र जांगिड ने बतौर पर्यवेक्षक वर्ष के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को गुजरात के विश्व प्रसिद्ध द्वारका मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने वहां गुजरात चुनाव में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनने की प्रार्थना की और मंदिर के महंत से आशीर्वाद लिया। इसके बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीखूभाई वारातोरिया, द्वारका शहर प्रमुख प्रभात भाई, कॉआॅर्डिनेटर चिरागसिंह एवं अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चुनाव बारे फीडबैक भी लिया।