Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नैना नीचा करले सांवरा…

  • श्रीराम प्रभात फेरी मण्डल का फागोत्सव कार्यक्रम
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के श्रीराम प्रभात फेरी मण्डल की ओर से मनाए जा रहे 9वें फागोत्सव के दौरान हो रहे कार्यक्रमों से सुबह-सुबह शहर की गलियों में फाल्गुनी मस्ती छाने लगी है। इसी क्रम में श्रीराम प्रभात फेरी मण्डल के सदस्य बुधवार को भी अल सुबह दुर्गा कॉलोनी में निकले तो कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र फाल्गुनी बयार बह निकली। इस दौरान मण्डल सदस्यों ने चंग की धमाल पेश की। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं व पुरुष चंग की थाप, ढोलक व बांसुरी की सुरीली आवाज के साथ फाल्गुनी गीत महीनों सावन को, नैना नीचा करले सांवरा, रंग मत डाले रे सांवरिया, आज बिरज में होली है रसिया, मेरे आंगन होली खेलो गजानन, ओ रे छोरा नंदजी आदि पर जमकर झूमे। मण्डल पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र व धार्मिक परम्पराओं व संस्कृति को संरक्षित करने व आने वाली पीढ़ियों को धार्मिक त्योहारों, रीति-रिवाजों व कार्यक्रम के साथ संस्कारवान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।