Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

होली स्नेह मिलन एवं कवि सम्मेलन कल

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की अग्रवाल समाज समिति का होली स्नेह मिलन एवं कवि सम्मेलन 18 मार्च को आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम सवा चार बजे कचहरी रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में शुरू होगा। इस दौरान गणेश पूजन, दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण, कवि सम्मेलन, रात्रिभोज, आरती आदि आयोजन होंगे। समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। कोरोना काल के चलते दो साल बाद हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल समाज के नागरिकों में उत्साह है।