Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नोएडा के अंधविश्‍वास पर अखिलेश का नया दावा, कहा-बनने जा रही मेरी सरकार, बताई ये वजह

लखनऊ

उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में नोएडा को लेकर तरह-तरह के अंधविश्‍वास हैं। इनमें से जिस अंधविश्‍वास की सबसे ज्‍यादा चर्चा थी उसे सीएम योगी ने नोएडा जाकर तोड़ दिया। यह अंधविश्‍वास था कि- ‘जो नोएडा जाता है, उसका कार्यकाल पूरा नहीं हो पाता है।’

पिछले दिनों एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि मैं लोगों का भ्रम दूर करने आया हूं। मेरा कार्यकाल तो पूरा हो गया। अब समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने नोएडा को लेकर एक नया दावा किया है। अखिलेश ने कहा, ‘अंधविश्वास है कि जो CM नोएडा जाता है, वो चुनाव हार जाता है, लेकिन एक मान्यता ये भी है कि जो नोएडा जाता है उसकी भी सरकार बनती है। मैंने 2011 में नोएडा से साइकिल यात्रा शुरू की और सरकार बनाई। मैं फिर से वहां जा रहा हूं क्योंकि आने वाले समय में हमें सरकार बनानी है।’