नोएडा।
नोएडा में छलेरा गांव में गली के एक कुत्ते को बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर मार डालना दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा में एक आवारा कुत्ते को बेसबॉल के बल्ले से पीटकर हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की उम्र लगभग 35 वर्ष है, जो उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का रहने वाला है। वह फिलहाल नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-44 के छलेरा गांव में रहता है और घटना रविवार रात की है।