नई दिल्ली
रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से फोन पर बात की है। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई बातचीत पीएम मोदी ने यूक्रेनी शहर सूमी में फंसे सैकड़ों भारतीयों को निकालने के लिए समर्थन की मांग की। दरअसल, यूक्रेन के सूमी शहर में अभी करीब 700 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर छात्र है। भारत का मुख्य फोकस इन लोगों की सुरक्षित निकासी का रहा है।
भारी रूसी गोलाबारी और हिंसा के कारण देश के पूर्वी हिस्से के अन्य क्षेत्रों सहित पूरे यूक्रेन से लगभग 16,000 भारतीय नागरिकों को निकाला गया है। घटनाक्रम से वाकिफ लोगों ने बाताय कि पीएम मोदी ने पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात की और सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी कोशिशों के लिए यूक्रेनी सरकार से निरंतर समर्थन मांगा है।
35 मिनट की बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की और पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा सीधी बातचीत की सराहना की। लोगों की माने तो पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए यूक्रेनी सरकार द्वारा दी गई मदद के लिए जेलेंस्की को धन्यवाद दिया।