Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नोबेल से सम्मानित अर्थशास्त्री ने क्यों कहा, भारत में रोजगार बढ़ाने में मोबाइल इंटरनेट की अहम भूमिका

नई दिल्ली

आज दुनिया भर में ज्यादातर लोगों की पहुंच मोबाइल तक है। इसमें इंटरनेट की मदद से लोग दुनिया-जहां की खबरों से लेकर व्यापार और नौकरी से जुड़े कामों को उंगलियां घुमाकर कर लेते हैं। यही वजह है कि नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री माइकल स्पेंस ने कहा कि मोबाइल के जरिये इंटरनेट सुविधा से समावेशी विकास संभव हो पा रहा है और रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

डिजिटल लेन-देन में आई तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के स्टर्न बिजनेस स्कूल की ओर से आयोजित ऑनलाइन गोष्ठी में शुक्रवार को माइकल स्पेंस ने कहा कि भारत में मोबाइल इंटरनेट तक लोगों की पहुंच होने से हाल के समय में डिजिटल लेन-देन में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र को खोलने से सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के काफी अवसर बन रहे हैं। मोबाइल इंटरनेट के विस्तार में उपकरण की कीमत और डाटा की दरों में कमी के साथ गति बढ़ने जैसे कारकों की मुख्य भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *