एक संतुष्ट जीवन एक सफल जीवन से बेहतर है, ये कहना है झारखंड के राकेश का। जिन्होंने इंजीनियरिंग और मनैजमेंट की पढ़ाई के बाद लाखों की सैलरी वाली नौकरी के बजाय खेती को अपना करियर बनाया। गांव वालों की आजीविका को बेहतर बनाने, किसानों को मॉडर्न खेती से अवगत कराने और खेती को ऑर्गनाइज्ड सेक्टर बनाने के मकसद से राकेश ने ‘ब्रुक एन बीस’ नाम से अपने स्टार्टअप की शुरुआत की।
राकेश की इस अनोखी पहल के कारण आज तकरीबन 80 लोकल किसान उनके साथ जुड़ कर 50 एकड़ की जमीन पर कम्युनिटी-ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं। कम्युनिटी फार्मिंग में जुड़नेवाले कुछ किसानों को हर महीने 8000 रूपए सैलरी मिलती है और कुछ किसान जिनके पास जमीन है उन्हें प्रॉफिट का 10% मिलता है। किसानों और गांव वालों की मदद के अलावा ‘ब्रुक एन बीस’ से राकेश खुद 10-12 लाख सालाना कमा रहे हैं।