नई दिल्ली
नौकरीपेशा लोगों के लिए अगला साल अच्छी खबर लेकर आ सकता है। 2022 में सैलरी हाइक कोविड से पहले वाले साल (2019) जितनी हो सकती है। लेकिन, कुछ इकोनॉमिक सेक्टर के वर्करों को निराशा हाथ लग सकती है। दरअसल डेलॉइट के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, रिकवरी सभी इकोनॉमिक सेक्टर में नहीं हुई है।