Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं की हुई बैठक

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर ने अलग अलग स्थानों पर जाकर अधिवक्ता संगठनों से मुलाकात की।
सचिव एडीजे पवन कुमार वर्मा ने बताया कि स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ रायसिंहनगर व पदमपुर के अधिवक्ता संघो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर अधिवक्ताओं से राय ली गई। इससे पहले सुबह जिला मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक जिला न्यायाधीश राजेश शर्मा ने क ी और अधिकतम निस्तारण के लिए के अधिकारियों को कार्य योजना समझाई गई। इस दौरान सचिव पवन कुमार वर्मा ने रायसिंहनगर उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *