अजमेर
राजस्थान में सेक्सटॉर्शन का एक और मामला सामने आया है। यहां के अजमेर शहर में एक लड़की ने न्यूड होकर लड़के के साथ वीडियो कॉल की। इसके बाद इस वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लड़के से एक लाख 80 हजार रुपए वसूल लिए। पीड़ित लड़के ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
न्यूड बैठी थी लड़की और कर ली रिकॉर्डिंग
क्रिश्चनगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें उसने बताया कि एक एप के जरिए उसकी दोस्ती खुशी नाम की लड़की से हुई। इस दौरान पहले बातें हो रही थीं, इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया। एक दिन युवक ने लड़की को वीडियो कॉल किया। इस दौरान लड़की न्यूड होकर बैठी थी। लड़की ने पीड़ित लड़के को उकसाकर उसकी रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद शुरू हो गया लड़की द्वारा ब्लैकमेल करने का सिलसिला।
एक ही रात में वसूले लाखों
लड़की ने लड़के के साथ न्यूड रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देने लगी। ऐसा न करने के एवज में उसने लड़के से रुपयों की डिमांड की। इस पर लड़के ने पहले 5100 रुपए लड़की को पेटीएम किए। बाद में उसने फिर 10 हजार रुपए भेजे। ऐसे करते-करते लड़के ने करीब 1 लाख 80 हजार रुपये लड़की को भेज दिए। लड़की के साथी भी उसके साथ बैठे थे और उन्होंने भी उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया ।