Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान फार्मासिस्ट भर्ती और व्याख्याता भर्ती-2018 को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मिले अभ्यर्थी

नई दिल्ली

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधियां ने राज्य में लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर प्रतियोगी अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज उठाई है। रविवार रात ट्वीट करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, “मुझसे इस सम्बंध में दोनों भर्तियों के अभ्यर्थियों ने मुलाकात की है। #Rajasthan सरकार निरस्त फार्मासिस्ट भर्ती पर दोबारा विचार करें तथा नवीन पदों को जोड़ते हुए 4,105 पदों के साथ इस परीक्षा को पूर्ण करें। वहीं स्कूल व्याख्याता भर्ती-2018 में 689 पद सृजित कर युवाओं के साथ न्याय करें।”

उन्होंने आगे कहा कि फार्मासिस्ट भर्ती तीन साल से लंबित है। हालांकि इस दौरान तीन बार पद बढ़ाते हुए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई, लेकिन भर्ती अभी तक नहीं हुई। इसके अलावा स्कूल व्याख्याता भर्ती-2018 में 14% पद सृजित करने के वादे पर भी सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया है।