नई दिल्ली
चारा घोटाले से जुड़े 5वें केस में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने उनका बचाव किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की राजनीति की यह खासियत है कि जो उनके आगे हथियार नहीं डालता है, उसे उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।’