Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंचकूला CBI जज ने फैसला लिखवाना शुरू किया, राम रहीम समेत 5 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा

चंडीगढ़/पंचकूला

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम समेत पांच अन्य दोषियों को रणजीत सिंह हत्याकांड में पंचकूला CBI की विशेष अदालत कुछ ही देर में फैसला सुनाएगी। सीबीआई के जज सुशील गर्ग फैसला लिखवा रहे हैं। इससे पहले कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई।

सोमवार को इस मामले में दोषी करार दिए जा चुके राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। वहीं अन्य 4 दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचकूला कोर्ट लाया गया।

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील एचपीएस वर्मा ने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की। वहीं बचाव पक्ष के वकील का तर्क था कि इस मामले में फांसी की सजा नहीं बनती। इस दौरान राम रहीम ने कहा कि वह इस देश का नागरिक है और उसे अदालत पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *