Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब कांग्रेस संकट: कैप्टन अमरिंदर से मिलने से पहले सोनिया गांधी से मिलीं प्रियंका

नई दिल्ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के बीच यह मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ होने वाली बैठक से पहले हुई है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर आज दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। सोनिया गांधी के साथ बैठक के लिए कैप्टन अमरिंद पंजाब से दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं।

इससे पहले पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की थी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धू को पार्टी या संगठन में सम्मानजनक स्थान की पेशकश के साथ मनाने का प्रयास किया गया।

मालूम हो कि इस सप्ताह की शुरुआत में नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी दिल्ली में चार दिनों तक राहुल गांधी के साथ मैराथन बैठकें की थीं। 

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में आंतरिक संकट पार्टी के सामने एक चुनौती है। संकट को हल करने के लिए, तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था, जो पहले ही अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *