Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब की जीत के बाद राजस्थान में बढ़ा आम आदमी पार्टी का क्रेज, सरपंचों की फौज पार्टी की सदस्यता लेने पहुंची जयपुर

जयपुर।

दिल्ली के बाद पंजाब में भारी जीत ने ना सिर्फ आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को नया परवान दिया, बल्कि आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों का क्रेज भी बढ़ गया है। यही कारण है कि राजस्थान में सक्रिय होने और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही लोगों में भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर खासी उत्सुकता है। लोगों में आप के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के राजस्थान में सदस्यता अभियान की शुरूआत के साथ ही जिलों से बड़ी तादाद में लोग राजधानी जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इतना ही नहीं राजस्थान में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरूआत से पहले ही बड़ी तादाद में लोग दिल्ली में आप के मुख्यालय पर जाकर पार्टी में शामिल हुए हैं।