Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

MLA के बेटे पर रेप का आरोप, गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला बोले- कांग्रेस सेंगरों की रक्षा नहीं करेगी 

जयपुर

राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरीलाल के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है। जबकि नई दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस सेंगरों की रक्षा नहीं करेगी और न ही किसानों को कुचलने वालों की। सुरजेवाला ने कहा कि आरोपी कोई भी हो, हमारी सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। बेटे पर लगे आरोप के बाद  विधायक जौहरी लाल ने कहा कि ये सब राजनीतिक विरोधियों की साजिश है। चुनाव नजदीक आ गए है। मुझे बदनाम करने और छवि खराब करने के लिए पहले ऐसे आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच मामला फर्जी निकला था।