Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब के कृृषि मंत्री का दावा- इस बार नहीं जलेगी पराली, कृषि यंत्र सब्सिडी में 150 करोड़ के घोटाले का किया खुलासा

चंडीगढ़। पंजाब में इस बार पराली जलाने से रोकने के लिए आप सरकार अभी से सक्रिय हो गई है। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब सरकार धान की पराली को जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए किसानों की पूरी सहायता करेगी। धान की पराली एवं अवशेष को संभालने के लिए किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ असली किसानों को मिलना सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंंने पिछली सरकारों में कृषि सब्सिडी में 150 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया।
कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दिया कि भगवंत मान सरकार कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के नाम पर की जाने वाली कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कृषि मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिदायतों पर ही यह बैठक बुलाई गई थी, सरकार द्वारा नए पारदर्शी मापदंड तय किए गए हैं, जिससे कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ सीधा किसानों को ही दिया जाएगा।
उन्होंने कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि कृषि यंत्र बनाने और किसानों को मुहैया करवाते समय सरकार द्वारा तय किए गए मापदण्डों की यथावत पालना सुनिश्चित बनाई जाए, जिससे सरकार को सब्सिडी देने में कोई दिक्कत न आए।
धालीवाल ने पहलेकी सरकारों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि पहली सरकारों की लापरवाही के कारण कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ बहुत से असली किसानों को नहीं मिला और 150 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले गड़बडियां की हैं वह चाहे मशीन बनाने वाले हों, चाहे डीलर हों, चाहे कृषि विभाग के अधिकारी हों, चाहे किसान हों, उनके खिलाफ विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कृषि यंत्र बनाने वालों से अपील भी की कि भविष्य में ऐसी किसी भी गड़बड़ी की कोशिश न करें, क्योंकि भगवंत मान सरकार द्वारा किसी भी घपलेबाज को बख्शा नहीं जाएगा।