Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज करेंगे दूसरा बड़ा ऐलान, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले ही दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन का ऐलान किया था। अब वह एक बार फिर से पंजाब के लिए बड़ी घोषणा करने की तैयारी में है। पंजाब सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई है। इस ट्वीट में कहा गया है, ‘चीफ मिनिस्टर भगवंत मान की ओर से आज एक बड़ा ऐलान किया जाएगा।’ इस ट्वीट के बाद से ही कयास लगने लगे हैं कि आखिर भगवंत मान क्या ऐलान करेंगे। हालांकि उनके फैसले को लेकर स्पष्टता नहीं कि वह क्या घोषणा करने वाले हैं।

भगवंत मान पंजाब सरकार के फैसले के बारे में वीडियो संदेश के जरिए जानकारी जानकारी देंगे। 16 मार्च को सीएम पद संभालने वाले भगवंत मान सत्ता में आने के बाद से ही ऐक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन का ऐलान किया था। इसके बाद 35,000 कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी, जो अब तक कॉन्ट्रैक्ट पर ही काम कर रहे थे।

यही नहीं भगवंत मान सरकार की ओर से पूर्व विधायकों की पेंशन में भी कटौती की जा चुकी है। अब हर विधायक को एक समान ही पेंशन मिलेगी और यह एक कार्यकाल के लिए होगी। इससे पहले यदि कोई विधायक एक बार से ज्यादा जीतता था तो उसकी सैलरी ज्यादा होती थी।