Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब में FIR के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे कुमार विश्वास, रद्द करने की मांग; गाजियाबाद आई थी पुलिस

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने खुद पर दर्ज एक एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दी है। 12 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने रूपनगर में उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। नरिंदर सिंह नाम के शख्स की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ धर्म और नस्ल के आधार पर शत्रुता पैदा करने का मामला दर्ज किया था।