Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

  • प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता
  • हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब में रोके जाने के मामले पर राजनैतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने इस घटना को कांग्रेस की सोची समझी साजिश करार देते हुए पंजाब सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने की घटना से गुस्साए जिला मुख्यालय के भाजपा, भाजयुमो और महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुक्रवार रात टाउन बाजार में मशाल जुलूस निकाल कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिसारिया मार्केट स्थित अग्रसेन चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *