Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब सीएम का जयपुर दौरा रद्द

जयपुर

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयुपर दौरा रद्द हो गया है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चन्नी ने दौरा रद्द किया है। इसके पीछे सियासी वजह को मुख्य कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लखीमपुरखीरी की घटना को देखते हुए पंजाब सीएम का दौरा रद्द हुआ है। चरणजीत सिंह चन्नी का 11 बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम था। चन्नी करीब सवा तीन घंटे जयपुर रुकने वाले थे।

मंगलवार सुबह सामान्य प्रशासन विभाग को पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री चन्नी का जयपुर दौरा रद्द होने की सूचना दी गई। चन्नी के आगे जयुपर दौरे की भी कोई तारीख नहीं दी गई है। अचानक चन्नी का जयपुर दौरा रद्द करने की सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *