Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंडितांवाली में ग्रामीणों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

जाखड़ांवाली/पंडितांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंडितांवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। सीएम से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ता मैन बस स्टैंड पण्डितांवाली पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। सरकार की लापरवाही के चलते ही प्रदर्शनकारी वहां तक पहुंच गए। इस लापरवाही पर पंजाब के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं ग्रामीण पालाराम पारिक ने बताया कि घर आए मेहमान का इस तरह अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने एक बहुत बड़ी साजिश रची थी जो नाकाम साबित हुर्इं इसकी आज ग्रामीणों ने निंदा की। इस मौके पर संदीप पारीक, अमर सिंह मान, सुरेंद्र जगला, कुलदीप गोदारा, भुपचंद यादव, जयवीर जगला, रामू जगला, कालूराम, आकाश गिर, राजेंद्र जलंधरा व सेठी, अनुज जगला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं भाजपा देहात मंडल के अध्यक्ष सुशील गोदारा ने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में राजनीतिक द्वेष भाव से जानबूझकर पंजाब सरकार द्वारा लापरवाही बरती गई है पाकिस्तान की सीमा से मात्र 25 किलोमीटर दूरी पर इस तरीके की घटना कांग्रेस पार्टी तथा गांधी परिवार कि देश विरोधी सोच को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *