Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के विकास के मन्दिर खड़े किए हैं:राजीव अरोड़ा

श्रीगंगानगर।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही आधुनिक भारत के विकास मंदिर खड़े किए हैं श्री अरोड़ा ने जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में एआईपीसी द्वारा आयोजित ह्लभारत के प्रधान मंत्री ह्लविशेष व्याख्यान शृंखला के तहत ह्लनेहरू की आधुनिक भारत दृष्टि व वैज्ञानिक चेतनाह्व विषयक प्रथम व्याख्यान देते हुए यह विचार व्यक्त किए ।व्याख्यान समागम के मुख्य अतिथि तथा एआईपीसी राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि नेहरू दूरदृष्टि वाले स्वप्नदृष्टा और लोकतंत्र के संस्थापक प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आधुनिक भारत का जहां निर्माण किया, वहीं दुनिया भर में वे बन्धुत्व और शांति के अग्रदूत थे। उनके योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता। उन्होंने हरित क्रांति से परमाणु शक्ति सम्पन्नता तक देश को बुनियादी रूप से आधुनिक विकास के लिए जरूरी हर क्षेत्र में समर्थ संरचना दी।अध्यक्षीय सम्बोधन में राजस्थान विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजीव जैन ने कहा कि भारत में कृषि एवं औद्योगिक विकास के मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण का श्रेय और यश नेहरू के साथ है। उसके लिये उन्होंने समर्थ संस्थागत उपक्रमों का संजाल खड़ा किया।कार्यक्रम का संयोजन एवं विषय प्रवर्तन डा.निमालीसिंह ने किया। स्वागत डा.नितिन व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विवेक शर्मा ने संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *