पटना में BJP दफ्तर के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे वार्ड सचिवों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार कर भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो आंदोलनकारियों ने भी पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। इससे पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया है।
पुलिस ने महिला-बच्चाें तक को नहीं छोड़ा। सबको पीटा। इससे कुछ लोगों को चोटें भी आई है। कई गाड़ियों के शीशे फूट गए हैं। ASI उमाकांत प्रसाद को भीड़ ने घेर लिया और बहुत बुरी तरह से पीटा। बचाव के लिए ASI को पिस्टल निकलना पड़ा। फिर बैकअप में पुलिस आई तो उनकी जान बची।