जयपुर
पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 के कैंडिडेट्स की तैयारी के लिए दैनिक भास्कर ऐप पर मेगा मॉडल पेपर सीरीज में आज दूसरा मॉडल पेपर शेयर किया जा रहा है। हमारे साथ जुड़े सब्जेक्ट एक्सपर्ट रोजाना स्टूडेंट्स के लिए नया स्टडी मटेरियल तैयार करके दे रहे हैं। मेगा सीरीज के मॉडल टेस्ट पेपर में सिलेबस के सभी विषयों को शामिल करके 150 प्रश्न तैयार किए गए हैं। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न की जानकारी भी मिलेगी। हर मॉडल पेपर में अलग-अलग विषयों के चयनित प्रश्न ही शामिल किए गए हैं।